{"_id":"61f05353b72e682d4952e69e","slug":"four-candidate-filled-nomination-paper-rampur-news-mbd4170753166","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमरौआ और बिलासपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमरौआ और बिलासपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए कलक्ट्रेट में तीसरे दिन मंगलवार को कांग्रेस के दो और दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल कराए। इस दौरान चमरौआ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यूसुफ अली, निर्दलीय अखिलेश कुमार और बिलासपुर से कांग्रेस के संजय कपूर व निर्दलीय प्रत्याशी कृष्णकांत ने नामांकन कराया।
रामपुर में दूसरे चरण में विधानसभा चुनाव होगा। जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को नामांकन का तीसरा दिन था। इस दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी नामांकन कराने के लिए पहुंच गए। चमरौआ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यूसुफ अली ने नामांकन दाखिल किया, जबकि बिलासपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक संजय कपूर ने अपना पर्चा दाखिल किया।
वहीं कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। बैरियर के आगे प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया गया।