फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   four candidate filled nomination paper

चमरौआ और बिलासपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
four candidate filled nomination paper
रामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए कलक्ट्रेट में तीसरे दिन मंगलवार को कांग्रेस के दो और दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल कराए। इस दौरान चमरौआ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यूसुफ अली, निर्दलीय अखिलेश कुमार और बिलासपुर से कांग्रेस के संजय कपूर व निर्दलीय प्रत्याशी कृष्णकांत ने नामांकन कराया।
विज्ञापन

रामपुर में दूसरे चरण में विधानसभा चुनाव होगा। जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को नामांकन का तीसरा दिन था। इस दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी नामांकन कराने के लिए पहुंच गए। चमरौआ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यूसुफ अली ने नामांकन दाखिल किया, जबकि बिलासपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक संजय कपूर ने अपना पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

वहीं कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। बैरियर के आगे प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed