{"_id":"cdf7df049da74ea3ba2a66f2a1967b7a","slug":"formers-in-agitating-mood-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर भड़के किसान सड़क पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर भड़के किसान सड़क पर उतरे
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 01 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू कार्यकर्ता गन्ना भुगतान और मैंथा तेल का सरकारी मूल्य घोषित करने समेत कई समस्याओं को लेकर सड़क पर उतर आए। उन्होंने हाईवे जाम कर धरना दिया। साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में कार्यकर्ता देशव्यापी आह्वान पर अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए।
इसके बाद नारेबाजी करते हुए हाईवे पर पहुंचे। किसान हाईवे जाम कर धरने पर बैठ गए। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। किसानों से जाम खोलने के लिए कहा पर वे नहीं माने। उनका कहना था कि उनका ज्ञापन लेने किसी उच्चाधिकारी को भेजा जाए। काफी देर बाद एसडीएम सदर पहुंचे।
किसान उन्हें भी अपने साथ बैठने के लिए कहने लगे, लेकिन एसडीएम उनके साथ नहीं बैठे। बाद में किसानों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। डीएम के जरिए प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों को चीनी मिलों से गन्ने का भुगतान दिलाया जाए। मैंथा तेल का सरकारी मूल्य घोषित होना चाहिए।
विज्ञापन
स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, भूमि अधिग्रहण अध्यादेश खारिज करने, खराब फसलों का शीघ्र मुआवजा दिलाने, 18 घंटे बिजली, गेहूं और धान का पूरा मूल्य दिलाने की भी मांग की। बाद में किसानों ने जाम खोल दिया। इस मौके पर प्रदेश सचिव भूपेंद्र सिंह ढिल्लो, जिला प्रभारी अब्दुल हसन पाशा, जिला प्रभारी अब्दुल हसन पाशा रहे।