फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Former MLA Dr. Tajin Fatma expressed grief on Mulayam Singh Yadav demise

Mulayam Singh Yadav: पूर्व विधायक डॉ. तजीन फात्मा ने जताया दुख, कहा- 'नेता जी' के निधन से एक युग का अंत हो गया

Mon, 10 Oct 2022 07:14 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 10 Oct 2022 07:14 PM IST
सार

डॉ. तजीन ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया के निधन के बाद समाजवादियों में जो बिखराव आया था उसे संगठित करने में और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का श्रेय मुलायम सिंह यादव को है।

विज्ञापन
Former MLA Dr. Tajin Fatma expressed grief on Mulayam Singh Yadav demise
डॉ. तजीन फात्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर आजम खां की पत्नी पूर्व विधायक डॉ. तजीन फात्मा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन से समाज का जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई बहुत मुश्किल है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया के निधन के बाद समाजवादियों में जो बिखराव आया था उसे संगठित करने में और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का श्रेय मुलायम सिंह यादव को है। उन्होंने समाजवाद को एक आंदोलन का रूप दिया, समय और समाज को समाजवादी विचारधारा से जोड़ा। उनके इस संघर्ष में उनके साथ शाना-ब-शाना मोहम्मद आजम खान साहब हमेशा रहे और आखिरी समय तक उनका साथ दिया।
विज्ञापन


डॉ. फात्मा ने जारी शोक संदेश में कहा है कि मुलायम सिंह यादव के निधन से एक युग का अंत हो गया।डॉ.फात्मा ने कहा आजम खां साहब मुलायम सिंह के साथ संघर्ष में हमेशा साथ रहे और संस्थापक में से थे और समाजवादी विचारधारा में मुलायम सिंह के संघर्ष में बराबर उनके साथ रहे। मुलायम सिंह यादव एक ज़मीनी नेता थे और उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया। तज़ीन फात्मा ने कहा मेरे और मेरे परिवार के लिए उनसे सिर्फ राजनीतिक संबंध नहीं था हमारा एक तरीके से पारिवारिक संबंध था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed