फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Former diplomats saw the world biggest knife in Rampur

Rampur: पूर्व राजनयिकों ने देखा दुनिया का सबसे बड़ा चाकू, गांधी समाधि पर राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि

Sun, 26 Mar 2023 03:09 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sun, 26 Mar 2023 03:09 PM IST
सार

पूर्व राजनयिकों ने गांधी समाधि पहुंचकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही इमामबाड़ा खासबाग और पैलेस भी देखा। इस दौरान उन्होंने गांधी समाधि की सुंदरता और अच्छे रखरखाव की तारीफ की।

विज्ञापन
Former diplomats saw the world biggest knife in Rampur
रामपुर में पूर्व राजनयिकों ने देखा दुनिया का सबसे बड़ा चाकू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व राजनयिकों ने रविवार को  रामपुर में स्थापित दुनिया के सबसे बड़े चाकू को देखा। गांधी समाधि पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। खासबाग पैलेस और इमामबाड़ा भी देखा। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के आमंत्रण पर विदेश मंत्रालय में सचिव व कई देशों में भारत की राजदूत रहीं मोनिका कपिल मोहता, पूर्व आईएफएस अधिकारी डॉक्टर मधुप मोहता और सिद्धांत मोहता रामपुर आए थे। 

विज्ञापन


उन्होंने शनिवार को डीएमए में आयोजित इंटैक का कार्यक्रम में भाग लिया था और रजा लाइब्रेरी में काफी समय गुजारा था। रविवार को पूर्व राजनयिकों ने रामपुर के ऐतिहासिक स्थल देखे। पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि पूर्व राजनयिकों ने चाकू चौक पहुंचकर 20 फीट लंबे दुनिया के सबसे बड़े चाकू को देखकर हैरत जताई। विदेश मंत्रालय की पूर्व सचिव ने इस कार्य के लिए रामपुर विकास प्राधिकरण, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और मंडलायुक्त आंजनेय कुमार की प्रशंसा की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार, यहां के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्य करना अच्छी बात है। इसके बाद पूर्व राजनयिकों ने गांधी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें बताया गया कि 11 फरवरी 1948 को रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां द्वारा बापू की अस्थियां रामपुर लाई गई थीं। बापू की अस्थियों का कुछ हिस्सा कोसी नदी में विसर्जित कर दिया गया। शेष अस्थियों को चांदी के कलश में रखकर दफन कर दिया गया था। पूर्व राजनयिकों ने गांधी समाधि की सुंदरता और अच्छे रखरखाव की भी सराहना की। पूर्व राजनयिकों ने इमामबाड़ा खासबाग में शमा रौशन की। उन्होंने खासबाग पैलेस भी देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed