फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   force went to other district election

पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर फोर्स को किया रवाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
force went to other district election
रामपुर। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए जिले से पुलिस बल को भेजा गया है। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन से 12 टोलियों में करीब नौ सौ से अधिक पुलिस कर्मियों को रवाना गया। इससे पहले पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। इसके बाद वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

तीसरे चरण के मतदान के लिए अब तैयारियां चल रही हैं। जिसमें जिले के पुलिस कर्मी अब अन्य जिलों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने की जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार को पुलिस कर्मियों को ब्रीफ कर रवाना किया गया। ये पुलिस कर्मी रायबरेली, प्रयागराज, बस्ती और आजमगढ़ जनपदों में चुनाव ड्यूटी करेंगे। रवानगी से पहले पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने पुलिस बल को ब्रीफ किया। कहा कि मतदान काफी संवेदनशील और अहम होता है, इसलिए सभी कर्मी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और तत्परता से निभाएं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अपने जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराया, इसी प्रकार अन्य जनपदों में भी शांतिपूर्ण मतदान कराएं। जनपद के मतदान के लिए एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों का आभार भी व्यक्त किया। एसपी ने कहा कि यात्रा और चुनाव ड्यूटी के दौरान सभी पुलिस कर्मी कोविड गाइडलाइन का पालन जरुर करें, जिससे संक्रमण से बचा जा सके। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed