{"_id":"61005cae8ebc3e09063b1c86","slug":"for-a-year-the-bank-officers-favored-the-three-scammers-the-cdo-became-strict-and-suspended-rampur-news-mbd3972376157","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल तक बैंक अफसरों ने तीन घोटालेबाजों पर की कृपा, सीडीओ हुईं सख्त तो किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल तक बैंक अफसरों ने तीन घोटालेबाजों पर की कृपा, सीडीओ हुईं सख्त तो किया निलंबित
विज्ञापन
रामपुर। जिला सहकारी बैंक में हुए घोटालों के बाद पुराना गंज शाखा के तीन और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, यह घोटाला एक साल पहले सामने आया था, जिसके बाद तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था, लेकिन तीन कर्मचारियों को बचा लिया गया था। अब जब मुख्य विकास अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए तो बैंक अधिकारियों ने अपनी गर्दन बचाने के लिए एक एक साल पुराने मामले में कर्मचारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
सरकार की ओर से वृद्धावस्था पेंशन एवं विधवा पेंशन दी जाती है। इस योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में लगातार पेंशन की धनराशि आ रही थी। लाभार्थियों का खाता जिला सहकारी बैंक की विभिन्न शाखाओं में थे। इन लाभार्थियों में से कई लोगों की मौत हो चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी पेंशन जारी होने का सिलसिला जारी था। हालांकि बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसकी जानकारी थी कि कई लाभार्थियों की मौत हो चुकी है। ऐसे में बैंक के ही कुछ कर्मचारियों ने साठगांठ कर विभिन्न खाताधारकों के खाते से पेंशन की रकम निकाल ली। यह मामला सबसे पहले जिला सहकारी बैंक की पुराना गंज शाखा में सामने आया था। जिसके बाद बैंक सचिव ने तब तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था। लेकिन, रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। तब बैंक अधिकारियों ने इस मामले से जुड़े शाखा के तीन अन्य कर्मचारियों को बचा लिया था। यह मामला जब मुख्य विकास अधिकारी के सामने आया तो उन्होंने बैंक अधिकारियों से कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। एफआईआर न कराने को लेकर सवाल जबाव किए। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने पुराना गंज शाखा के छह कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। अधिकारियों ने अपनी गर्दन बचाने के लिए बाकी तीन कर्मचारियों को भी सोमवार देर शाम निलंबित कर दिया। इनमें हिमानी शर्मा, देवेंद्र प्रताप और इंसार उल्ला शामिल हैं। बैंक सचिव उपेन्द्र सारस्वत की मानें तो किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
जिला सहकारी बैंक में घपलेबाजी का मामला कमेटी के सामने रखा गया था तो हमने एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए थे। इनमें से तीन कर्मचारियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई ही नहीं की गई यह हमारी जानकारी में नहीं था और यह अति गंभीर मामला है। अब बताया गया है कि बचे हुए तीन कर्मचारियों को भी निलंबित कर दिया गया है। हम बैंक अधिकारियों को बुलाकर इस मामले में जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
- गजल भारद्वाज, मुख्य विकास अधिकारी, रामपुर