{"_id":"61d9e9cebcb77750a47d9593","slug":"footbal-club-rampur-news-mbd415452573","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएफसी ने यूनाइटेड क्लब को 6-4 से हराकर किया सेमीफाइनल में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएफसी ने यूनाइटेड क्लब को 6-4 से हराकर किया सेमीफाइनल में प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिला स्तरीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच में एसएफसी ने यूनाइटेड क्लब टांडा को 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।
शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन शनिवार को यूनाइटेड क्लब टांडा और एसएफसी के मध्य मैच खेला गया। यूनाइटेड क्लब टांडा के खिलाड़ियों ने कई बार दबाव बनाया। लेकिन,एसएफसी के गोल कीपर पीटर ने अच्छा बचाव किया। एसएफसी टीम के खिलाड़ियों ने अच्छे तालमेल का खेल दिखाया और 16 वें मिनट में गोल कर 1-0 से बढ़त बना ली। मैच के 22 वें मिनट में एसएफसी के सचिन ने डिफेंडर को काटते हुए गेंद को पोस्ट में डाल कर अपनी टीम को 2-0 बढ़त दिलाई । एसएफसी के गुड्डू ने मैच के 30 वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 3-0 से बढ़त दिला दी। मैच के 33 वें मिनट में सचिन ने लेफ्ट आउट से शूट मार कर स्कोर 4-0 कर दिया। मध्यांतर के ठीक पहले शादाब ने गोल कर एसएफसी टीम को 5-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद यूनाइटेड क्लब टांडा के शारिक ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर अपनी टीम के लिए पहला गोल 52 वें मिनट में करके अपनी टीम का खाता खोला। मैच के 54 वें मिनट में शादाब ने एक गोल करके एसएफसी को 6-1 की बढ़त दिलाई। 61 वें मिनट में यूनाइटेड क्लब के शारिक के पास पर गुड्डू ने एक ओर गोल करके स्कोर 6-2 कर दिया। इसके बाद शारिक ने भी एक गोल दागकर यूनाइटेड क्लब को तीन गोल तक पहुंचाया। मैच के 66 वें मिनट में यूनाइटेड क्लब के अज्जू ने फ्री किक से गोल कर यूनाइटेड क्लब टांडा को 6-4 पर ले आए। मैच समाप्ति तक स्कोर 6-4 रहा। इस तरह एसएफसी ने यूनाइटेड क्लब टांडा को 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पूल बी का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच मोदी बनाम स्मार्ट इंडिया स्कूल के बीच 2 बजे खेला जाएगा। मैच के रेफरी अजीत व लाइन मेन कनोज व शाहबाज रहे।