फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   food poising

सैकड़ों ग्रामीण फूड प्वाइजनिंग के हुए शिकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
food poising
शाहबाद (रामपुर)। एक धार्मिक कार्यक्रम के बाद प्रतिभोज के बाद सैकड़ों लोग बीमार पड़ गए। लोगों को उल्टी-दस्त हो गए, जिससे उनके फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आने की आशंका व्यक्त की गई है। सभी बीमार लोगों ने चिकित्सकों से उपचार कराया। अधिकांश लोगों का अब भी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा गांव में 15 दिसंबर शाम को गांव के ही हर्षित पांडे के आवास पर एकादशी और उद्यापन का आयोजन किया गया था। इसके बाद उनके द्वारा परिचितों, ग्रामीणों और रिश्तेदारों के लिए भोजन भी कराया गया। प्रतिभोज करते ही गांव के परिवारों के लोगों में फूड प्वाइजनिंग हो गई। इससे लगभग तीन सौ लोग बीमार पड़ गए।
विज्ञापन

प्रतिभोज करने बाद से ही लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गए। इससे गांव में हड़कंप मच गया। फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए लोग आनन-फानन में रमपुरा के प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां सभी बीमारों का उपचार किया गया। बाद में कुछ लोगों ने आसपास के चिकित्सकों के यहां पहुंचकर उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन कई लोग अस्पतालों में भर्ती थे। आयोजक ने बताया कि सीमावर्ती जनपद बरेली के कस्बा सिरौली की एक निजी दुकान से समान खरीदा गया था। फूड प्वाइजनिंग से परिवार और रिश्तेदारों समेत करीब तीन सौ लोग बीमार हो गए हैं। उनका उपचार निजी चिकित्सकों के यहां पर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed