{"_id":"a409a6095af2e406d06ee0658113949f","slug":"flower-spread-over-nagar-kirtan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों से महक उठा नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों से महक उठा नगर कीर्तन
ब्यूूराे/रामपुर
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व के मौके पर गुरुद्वारा संत भाई जी से बाबा
विज्ञापन
से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन प्रात: नौ बजे से गुरुद्वारा
संत भाई जी बाबा से शुरू होकर श्री गुरु गोबिंद सिंह पार्क, रेलवे स्टेशन,
सिविल लाइंस कोतवाली, पुराना रोडवेज व लेबर कालोनी से होता हुआ गुरुद्वारा
संत भाई जी बाबा पर समाप्त हुआ।
रास्ते में नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्पवर्षा का स्वागत किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। नगर कीर्तन में रणजीत अखाड़ा व अन्य गतका पार्टियों के जत्थे ने तलवारबाजी व सिख मार्शल आर्ट के करतब दिखाए।
नगर कीर्तन में शामिल महिलाओं व पुरुषों के जत्थे द्वारा गुरवाणी के कीर्तन का गायन किया गया। नगर कीर्तन में गुरु नानक पब्लिक स्कूल के बच्चे पीटी करते हुए चल रहे थे। छोटे-छोटे बच्चे गुरु सिख की वेशभूषा में सजे हुए थे। नगर कीर्तन शामिल श्रद्धालु बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे लगा रहे थे।
सिंह सेवक जत्था के प्रधान दर्शन सिंह खुराना में नगर कीर्तन में शामिल संगत का स्वागत किया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, नरेंद्र पाल सिंह लवली, धनवंत सिंह, हरीश अरोड़ा, हरीश कुमार, ओमकार सिंह, भूपेंद्र सिंह, रवेंद्र सिंह, गुरचरन सिंह आहूजा, अवतार सिंह, राधेश्याम सिंह अरोड़ा, गुलशन अरोड़ा, जोगिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगदीप सिंह, जसप्रीत सिंह, चरन मासी, रणजीत कौर, मिथलेश कौर, रूबी व गुरमीत कौर सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।