{"_id":"ba23f4f7c7f8da72f602bdb314958695","slug":"five-swiper-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सफाईकर्मियों को निलंबित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सफाईकर्मियों को निलंबित किया
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकतर गांवों की सफाई ठेके पर कराई जा रही है। स्थानांतरण के बाद भी
विज्ञापन
सफाईकर्मी गांवों में नहीं जा रहे हैं। कार्य में लापरवाही बरतने वाले
कर्मचारियों पर शिकंजा कसा है। ज्वाइन न करने पर पांच सफाईकर्मियों को
निलंबित कर दिया। बीस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
गांवों को साफ सुथरा रखने के लिए हर गांव में सफाईकर्मी तैनात हैं। इसके बाद भी गांवों में गंदगी के ढेर लगे हैं। अधिकतर कर्मचारी गांवों में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने सफाई का ठेका दे दिया है। सफाईकर्मियों ने अपने मनचाहे गांवों में पोस्टिंग करा ली है।
जिला पंचायत राज अधिकारी का चार्ज संभालने के बाद भानुप्रताप सिंह ने लापरवाह कर्मियों पर शिकंजा कसा है। नेतागीरी के बल नौकरी करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। ठेके पर गांवों की सफाई कराने वाले कर्मियों की भी लिस्ट तैयार की गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि स्वार के सोनकपुर गांव का सफाईकर्मी जयप्रकाश सैनी तीन महीने से गांव नहीं पहुंचा है। मामले में उसे निलंबित कर दिया, जबकि सैदनगर के घाटमपुर की सफाईकर्मी सुनीता का स्थानांतरण नगलिया, आकिल, गिरजेंद्र सिंह का चमरौवा के सईदगंज लालपुर से स्वार के नरपतनगर तबादला किया गया।
वहीं, राज किशोर का कुंडेसरा से शाहबाद के परौता और भगत सिंह का मानकपुर बंजरिया से नगला गणेश स्थानांतरण किया गया था। चारों सफाईकर्मियों ने ज्वाइन नहीं किया। लिहाजा चारों सफाईकर्मियों को भी निलंबित कर दिया।