{"_id":"6266ef05d8018e57a013d20e","slug":"five-students-left-exam-rampur-news-mbd425961017","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच परीक्षार्थियों ने छोड़ी विवि की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच परीक्षार्थियों ने छोड़ी विवि की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा में पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा जा सका।
सोमवार को राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में पहली पाली में बीए भूगोल विषय की परीक्षा थी। जिसमें 180 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के दौरान 178 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। तीसरी पाली में बीए उर्दू विषय की परीक्षा में 153 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 152 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में पहली पाली में बीए भूगोल विषय की परीक्षा थी। जिसमें पंजीकृत सभी 36 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तीसरी पारी में बीए उर्दू विषय की परीक्षा में 130 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 128 परीक्षार्थियों ने परीक्षा थी। जबकि दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय और महिला डिग्री कॉलेज की परीक्षा प्रभारी डॉ. रजिया परवीन ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा विश्वविद्यालय के मार्ग दर्शन में कराई जा रही है। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए सफाई, स्वच्छता, हैंड वाश, मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य किया गया है। सोमवार को भी कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।