{"_id":"626988f2f6fe8144367767ea","slug":"five-school-vehical-siezed-rampur-news-mbd426192113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना फिटनेस व मानकों की अनदेखी कर दौड़ रहे 18 स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना फिटनेस व मानकों की अनदेखी कर दौड़ रहे 18 स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। मोटी फीस जमा कर जिन स्कूलों में अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए भेज रहे हैं, उन स्कूलों का प्रबंधन ही उन बच्चों की जान जोखिम में डाल रहा है। ये बात मोदीनगर में हुए हादसे के बाद अमर उजाला द्वारा उठाए गए मुद्दे के बाद लगातार हो रही परिवहन विभाग की कार्रवाई भी साबित कर रही है। बुधवार को भी यात्री कर अधिकारी ने अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की फिटनेस, मानक की जांच की तो 18 स्कूली वाहन मानकों पर खरे नहीं उतरे और किसी की फिटनेस नहीं नहीं मिली। इस पर पांच वाहनों को सीज किया गया तो वहीं 13 वाहनों का चालान किया गया है।
मोदीनगर में एक निजी स्कूल बस में हादसे का शिकार हुए छात्र की मौत के बाद शनिवार 23 अप्रैल के अंक में अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाया था। जिसमें रामपुर में भी तमाम स्कूली वाहनों के बिना फिटनेस और मानकों की अनदेखी कर संचालित होने का मुद्दा उठाया गया था। एआरटीओ कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार भी जिले में करीब 50 स्कूली वाहन बिना फिटनेस के दौड़ रहे थे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एआरटीओ राजेश कुमार ने टीम एक टीम का गठन कर स्कूली वाहनों की फिटनेस व मानक चेकिंग के लिए वृहद अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस पर शनिवार को ही पांच वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस क्रम में मंगलवार के बाद बुधवार को भी यात्रीकर अधिकारी अनीता वर्मा ने टीम के साथ चेकिंग की। जिसमें पांच वाहन बिना फिटनेस व परमिट के संचालित होते पाए गए थे। इस पर इन वाहनों को सीज कर दिया गया जबकि 13 स्कूली वाहनों में मानकों की अनदेखी पाई गई, जिन पर उनका चालान कर दिया गया।
एआरटीओ राजेश कुमार ने बताया कि प्रतिदिन चेकिंग अभियान के लिए एक टीम बनाई गई है। टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। टीम द्वारा बुधवार तक कुल 33 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
----------------------
- वरदान भारद्वाज