{"_id":"64404601ca3694ff6e09e5d4","slug":"five-persons-arrested-rampur-news-c-15-1-121138-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: निजी बैंक कर्मी के अपहरण में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: निजी बैंक कर्मी के अपहरण में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
रामपुर। शाहबाद रोड पर आफिस जा रहे एक निजी बैंक कर्मी का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और उसको कार में बैठाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। बाद में आरोपी बैंक कर्मी को बेहोशी की हालत में गांव के नजदीक छोड़कर फरार हो गए। होश आने पर बैंक कर्मी थाने पहुंचा और रिपोर्ट कराई। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटवाई थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी ऋषि यादव एक निजी बैंक में लोन सेल्स आफीसर के पद पर तैनात है। वह 17 अप्रैल को अपने साथी के साथ कार द्वारा ऑफिस जा रहा था। आरोप है कि शाहबाद रोड स्थित रायपुर पेट्रोल पंप के सामने पहले से मौजूद लोगों ने उसकी कार रुकवाई और फिर कार से उतार लिया। इसके बाद आरोपी जबरन अपनी कार में बैठाकर पसियापुर चौराहे की ओर से ले गए। इस दौरान आरोपियों ने उसकी पिटाई की और फिर वह उसको ठाकुरद्वारा गांव ले गए। आरोप है कि हमलावर गांव से नजदीक बेहोशी की हालत में जंगल में छोड़कर फरार हो गए। होश आने पर बैंक कर्मी ने परिजनों को सूचना दी और फिर सिविल लाइंस थाने पहुंचकर छह नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इससे पहले बैंक कर्मी के पिता के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने बाद में इस मामले में पटवाई थाना क्षेत्र के ठाकुरद्वारा निवासी सर्वराज, उसका भाई बाबू ठाकुर, पंजाबनगर के नदीम और ठाकुरद्वारा के ही विकास और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल सिविल लाइंस शरद पंवार ने बताया कि तमंचा, चाकू व घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। सभी आरोपी अन्य मामले में भी वांछित चल रहे थे।