फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   five corona infected found

पांच कोरोना संक्रमित मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
five corona infected found
रामपुर। बुधवार को जिले में पांच नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने हैं। बुधवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल 2843 मामले सामने आ चुके हैं जबकि, सक्रिय मामले 138 ही रह गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ा था, लेकिन पिछले करीब दो सप्ताह से लगातार कोरोना नए केस आ रहे हैं। जिले में लगतार अब नए संक्रमितों से ज्यादा लोग रोजाना आइसोलेशन की अवधि पूरी कर रहे हैं। बुधवार को भी जहां नए मामले पांच सामने आए तो 47 संक्रमितों ने आइसालेशन की अवधि पूरी कर ली। बुधवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2843 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, जिले में सक्रिय मामले 138 रह गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना मीटर
इस लहर में अब तक कुल मामले 2843
इस लहर में अब सक्रिय मामले 138
इस लहर में संक्रमितों की मौत 04
रिकवर, डुप्लेसी व ट्रांसफर होने वाले मामले 2701
पहली लहर से अब तक कुल संक्रमित 14636
8009 लोगों ने कराया टीकाकरण
रामपुर। जिले में बुधवार को 184 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 8009 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली।
जिले में 3138 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 727 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 1619 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 307 लोगों ने पहली और 789 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 264 लोगों ने पहली और 413 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 752 लोगों ने एहतियाती डोज ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed