फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   five children and teenagers taken vaccine

पहले दिन पांच बालकों और किशोरों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
five children and teenagers taken vaccine
रामपुर। जिला महिला अस्पताल में 12 से 14 साल आयु वाले बच्चों के टीकाकरण की शुरुआत की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। बुधवार को पहले दिन केवल पांच बच्चों ने ही वैक्सीन की डोज लगवाई।
विज्ञापन

बुधवार को सिर्फ जिला महिला अस्पताल में बनाए गए बूथ पर ही पात्र बच्चों को टीका लगाया गया। इसके लिए जिला मुख्यालय पर 53 हजार वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई गई हैं, जबकि अभी लक्ष्य निर्धारित नहीं हो सका है। इसके तहत बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। बच्चों को पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी। वहीं, 15 से 18 आयु वर्ग के 337 किशोरों ने पहली और 1505 ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 238 लोगों ने पहली और 2976 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले एक 53 लोगों ने पहली और 3182 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 20 लोगों ने पहली और 825 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 47 लोगों ने एहतियाती डोज ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed