{"_id":"f6e67318bb120865ea2886641e70bcad","slug":"fir-resiter-on-acused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ टिप्पणी पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ टिप्पणी पर मुकदमा
ब्यूूराे/रामपुर
Updated Thu, 31 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ
विज्ञापन
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गंज थाना में मदरसा कोहना
निवासी जुल्फिकार खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में
घेर कट्टेबाज खां निवासी अब्दुल करीम खां ने पुलिस को तहरीर दिया था।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 500 व 504 के तहत एनसीआर दर्ज कर लिया है। अब्दुल करीम खां ने गंज थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि मदरसा कोहना निवासी जुल्फिकार खान फेसबुक पर प्रदेश नगर विकास मंत्री आजम खां और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
उन्होंने फेसबुक पर जुल्फिकार खान की ओर से की गई टिप्पणी को खुद पढ़ा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी जुल्फिकार खान के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। एएसपी मोहम्मद तारिक के मुताबिक अब्दुल करीम की तहरीर के आधार पर आरोपी जुल्फिकार खान के खिलाफ गंज थाने में एनसीआर दर्ज कर ली गई है।