फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir on two persons

मॉल स्वामी को गोली मारने के आरोप में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
fir on two persons
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मुरादाबाद निवासी ग्रोसरी मार्ट स्वामी की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंविदनगर निवासी समीर राजपूत शाहबाद गेट के निकट एक बिल्डिंग में यूनिक बाजार नाम से ग्रोसरी मार्ट संचालित करते थे। समीर सिविल लाइंस के ज्वालानगर में रहते थे। आरोप है कि शनिवार रात को समीर अपने परिचित विशाल के साथ बाइक पर सवार होकर मार्ट से किटप्लाई की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही विशाल और समीर किटप्लाई रोड पर पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें नजदीक से गोली मार दी। गोली समीर के गले में लगी। गोली चलने की आवाज सुन मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इतने में दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए। बाद में सूचना पर अन्य रिश्तेदार भी आ गए। पुुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में घायल को परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां हालत नाजुक देखते हुए समीर को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद के निजी अस्पताल में समीर को मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी अनुज कुमार चौधरी ने बताया कि समीर राजपूत के पिता मित्रपाल ने तहरीर देकर रंजिशन गोली मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने सामने आने पर आरोपियों की पहचान होने की बात कही है। तहरीर के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस के अनुसार समीर राजपूत की शादी के लिए बात चल रही थी, हालांकि अभी तक तारीख तय नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed