फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir on four persons

दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
fir on four persons
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस दौरान विवाहिता ने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी हैं।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों का जीवन ठीक-ठाक चल रहा था। मगर, बाद में ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि एक दिन विवाहिता घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। इसके बाद उसने शहजादनगर पुुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिस पर विवाहिता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर शहजादनगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शाहजादनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मलिक ने बताया कि विवाहिता ने मारपीट करने के साथ देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसका प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया था। कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed