फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir on 8 persons

सैफनी फायरिंग-मारपीट के प्रकरण में अज्ञात समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
fir on 8 persons
सैफनी (रामपुर)। विवादित कृषि भूमि में खड़ी फसल काटने को लेकर हुई दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग के मामले पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से अज्ञात समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सैफनी थाना क्षेत्र के लखन ताजपुर में विवादित कृषि भूमि में खड़ी फसल काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद चला आ रहा है। सोमवार को विवादित कृषि भूमि में खड़ी गन्ने की फसल काटने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से जमकर मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इस प्रकरण में एक पक्ष के सद्दीकनगर गांव निवासी राजेंद्र की पत्नी कुसुम ने दूसरे पक्ष के ग्यासुद्दीन निवासी सराय महेश, सईद और रशीद निवासी जटपुरा व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि नदी पार लखन ताजपुर के रकबे में गन्ने की फसल और लगभग डेढ़ सौ पेड़ों समेत उन्होंने वर्ष 2021 के अगस्त महीने में इस भूमि को खरीदा था। आरोप है कि ग्याउद्दीन खेत में खड़ी हुई गन्ने की फसल को कटवा रहा था। फसल कटवाने की बात को लेकर विवाद हो गया और आरोपियों ने उसके भांजे दलवीर के साथ मारपीट करते हुए पैर में गोली मार दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि, दूसरे पक्ष के ग्यासुद्दीन ने प्रथम पक्ष के सद्दीकनगर गांव निवासी राजेंद्र, अंकुल, कपिल और जनपद मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव नगला जटनी निवासी दलवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि पीड़ित द्वारा खेत में गन्ना बोया गया था। 28 फरवरी को खेत में लेबर से गन्ना कटवा कर ट्रैक्टर द्वारा मिल भेजा जा रहा था। इसी दौरान आरोपी राजेंद्र, कपिल और दलवीर अवैध तमंचा और लाठी डंडे लहराते हुए आ गए और खेत से गन्ना काटने को मना किया। इसी बात को लेकर गालीगलौज कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें रशीद के हाथ की उंगली में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed