फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir on 8 persons

शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आठ पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
fir on 8 persons
शाहबाद (रामपुर)। शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में कई के हल्की-फुल्की चोटें आई है। दोनों पक्षों की ओर से आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के चकासी गांव में यशपाल के बेटे शकुन की बरात बदायूं जानी थी। बरात जाने से एक दिन पूर्व गुरुवार को यशपाल के ससुराल के लोग भात लेकर गांव में आए हुए थे। इस दौरान भाई डीजे बजा रहे थे। पड़ोस में रहने वाले सतीश के मवेशी डीजे बजने से डर रहे थे। जिस पर सतीश ने भात लेकर आए मेहमानों से डीजे बजाने को मना किया। डीजे बजाने से मना करने पर भात लेकर आए मेहमानों और पड़ोसी सतीश के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सतीश का आरोप है कि आए हुए सभी मेहमानों ने इसको और इसकी पत्नी को घर में घुसकर जमकर पीटा था। सतीश की पत्नी प्रीति की ओर से यशवीर और तीन अज्ञात मेहमानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि दूसरे पक्ष के चरन सिंह ने पुनीत, रवि और सतीश के खिलाफ मारपीट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed