फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   FIR lodged in road accident that claimed two lives

Rampur News: सड़क हादसे में दो लोगों की जान जाने की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 27 May 2026 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 27 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in road accident that claimed two lives
बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम महतोष निवासी नीरज कुमारी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि उसके दिवंगत पति राजवीर सागर क्षेत्र के ग्राम खैरा निवासी गुरप्रीत सिंह संधू के यहां काम करते थे। 26 जुलाई 2024 को उसके पति गुरप्रीत सिंह की कार से गुरप्रीत सिंह के साथ कंबाइन मशीन की बात करने के लिए अहरो गांव की तरफ जा रहे थे। रात करीब 10:45 बजे अहरो स्थित पेट्रोल पंप के पास आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राॅली के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसके कारण गुरप्रीत सिंह संधू की कार ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। हादसे में राजवीर व गुरप्रीत की मौके पर ही माैत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें दिए थे। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राॅली चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। खजुरिया थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि हादसे की प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed