{"_id":"69598548ec968e4f0e05e92f","slug":"fir-lodged-in-rape-and-viral-pornographic-video-case-rampur-news-c-282-1-smbd1029-161334-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
Sun, 04 Jan 2026 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली पुलिस ने लगभग छह माह पहले किशोरी से दुष्कर्म और अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल करने के मामले में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी मारपीट के मामले में पहले से ही जेल में है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि छह माह पहले उसकी बेटी गांव के पास खेत में चारा लेने गई थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गया था और किशोरी को डरा-धमकाकर खेत में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया था। यह भी आरोप है कि युवक ने किशोरी के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी बना ली थी। आरोप है कि फोटो और वीडियो भी युवक ने इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए।
पिता का कहना है कि बेटी से पूछताछ की तो उसने रोते हुए पूरे मामले से अवगत कराया, जिसे सुनकर परिजन सन्न रह गए। मामले के खुलासे के बाद पिता किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।