फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ?FIR lodged at three person within two staff

रिकार्ड रूम के दो कर्मचारियों समेत तीन पर रिपोर्ट

Wed, 02 Mar 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर Updated Wed, 02 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
बमनपुरी की जमीन के रिकार्ड में हेराफेरी करने के मामले में आखिरकार
विज्ञापन
रिकार्ड रूम में तैनात रहे दो कर्मचारी फंस गए हैं। उनके खिलाफ सरकारी रिकार्ड में हेराफेरी करने का मामला सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया गया है। इन दो कर्मियों के अलावा एक अन्य के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई है।


पुलिस ने धोखाधडी कर कागजों में हेराफेरी का मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जिले में सरकारी जमीनों के रिकार्ड में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। तमाम कोशिशों के बाद भी सरकारी रिकार्ड में घपलेबाजी रुक नहीं रही है।


नगर विकास मंत्री आजम खां की नाराजगी के बाद डूंगरपुर की जमीन के रिकार्ड में हुई घपलेबाजी के मामले की जांच की आंच बमनपुरी तक पहुंची। बमनपुरी के रिकार्ड में हेराफेरी की बात भी जांच में सामने आई। प्रारंभिक रिपोर्ट में रिकार्ड में हेराफेरी के मामले की जांच में रिकार्ड रूम में तैनात रहे दो कर्मचारियों के साथ ही तीन लोग फंस गए थे।


उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी। डीएम ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे। डीएम के आदेश के बाद अब इस मामले में रिकार्ड रूम के अभिलेखागार प्रभारी सीपी सिंह ने रिकार्ड रूम में तैनात रहे बाबू शमशुल हसन और भगवंत व मोहल्ला घेरतोंगा निवासी सलीम पर धोखाधड़ी कर भ्ाूमि के रिकार्ड में हेराफेरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। इस मामले में इन दो कर्मियों को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed