फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   FIR lodged against two operators for reopening sealed clinic

Rampur News: सील क्लीनिक दोबारा खोलने पर दो संचालकों के खिलाफ तहरीर

Wed, 27 May 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 27 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against two operators for reopening sealed clinic
रामपुर। सील तोड़कर दोबारा क्लीनिक चलाने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो क्लीनिक संचालकों के खिलाफ सैफनी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूर्व में सैफनी स्थित फ्रैक्चर क्लीनिक और खरसोल स्थित इंतजार क्लीनिक पर छापा मारकर उन्हें सील किया था। जांच के दौरान दोनों क्लीनिकों पर जरूरी पंजीकरण और अभिलेख नहीं मिले थे। इसके बावजूद दोनों स्थानों पर दोबारा मरीज देखे जाने और इलाज किए जाने की जानकारी सामने आई थी।
विज्ञापन

इसके बाद 24 मई के अंक में “सील क्लीनिक दोबारा खुले, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल” शीर्षक से खबर प्रकाशित होने पर विभाग हरकत में आया। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों क्लीनिक संचालकों के खिलाफ सैफनी थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी देवेश चौधरी ने बताया कि सील किए गए क्लीनिकों का दोबारा संचालन करने के मामले में दोनों संचालकों के खिलाफ शिकायत दी गई है।
00000
सील तोड़कर अस्पताल खोलने पर डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
स्वार। नगर स्थित नाज हॉस्पिटल को सील किए जाने के बाद सरकारी सील तोड़ने के आरोप में डॉक्टर ईश्वर प्रसाद के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। चार दिन पहले हॉस्पिटल में युवती के गर्भपात के प्रयास की शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। मौके पर युवती और उसकी मां मिली थीं, लेकिन स्टाफ मौजूद नहीं था। इसके बाद हॉस्पिटल को सील कर दिया गया था। हालांकि एक घंटे बाद ही सील तोड़कर हॉस्पिटल दोबारा खोले जाने का वीडियो वायरल हो गया था। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर ईश्वर प्रसाद को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा था, लेकिन निर्धारित समय तक कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद नोडल अधिकारी देवेश चौधरी की ओर से डॉ. ईश्वर प्रसाद के खिलाफ स्वार कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed