{"_id":"61770458201b42551933e178","slug":"fir-againt-ex-swar-kotwal-rampur-news-mbd4074084143","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के मामले में स्वार के पूर्व कोतवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के मामले में स्वार के पूर्व कोतवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। कोतवाली के पूर्व कोतवाल रूम सिंह बघेल भ्रष्टाचार एवं उत्पीड़न के मामले में फंस गए हैं। उन पर आरोप है कि युवक को जबरन घर से उठा लाए और हवालात में दाखिल कर दिया। उसके साथ गाली गलौच एवं मारपीट की। हवालात से छोड़ने के नाम पर उसके भाई से छह लाख रुपये ले लिए। पीड़ित ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के मोहब्बत नगर गांव निवासी शाहबाज खां पुत्र जमील खां के खिलाफ 2020 में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिशें देना शुरू कर दीं थीं। शाहबाज का आरोप है कि इस मामले में हाईकोर्ट से गिरफ्तारी के विरुद्ध स्थगनादेश मिला था, लेकिन उसकी कॉपी नहीं आ सकी थी। आरोप है कि कोतवाल रूम सिंह बघेल उसके ऊपर दबाव बनाने के लिए दबिश देने आए और गिरफ्तार करने की धमकी दी। दस लाख रुपये देने की मांग की। पीड़ित का कहना है कि तत्कालीन कोतवाल ने उसके घर फिर दबिश दी और उसके हृदयरोगी पिता से अभद्रता की, जिसके चलते उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और इलाज के लिए मुरादाबाद ले जाना पड़ा। आरोप है कि पैसा न मिलने पर उसे धोखा देकर घर से बुला लिया और कोतवाली की हवालात में डाल दिया। उसे छोड़ने के लिए पैसा देने का दबाव बनाया गया। उसका बड़ा भाई शाहनवाज उसे छुड़ाने के लिए थाने आया, जिस पर उससे छह लाख रुपये ले लिए और उसे छोड़ दिया था।
आरोप है कि तबादला होने के बाद कोतवाल ने कुछ रकम वापस दे दिए और दबाव बनाया कि कोई कार्रवाई न करें। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूर्व कोतवाल रूम सिंह बघेल के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने, गाली गलौच करने एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।