फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir against six persons

सपा जिलाध्यक्ष समेत छह लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
fir against six persons
स्वार (रामपुर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विजय यात्रा के दौरान अनुमति का उल्लंघन कर कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने और बिना उचित दूरी बनाए सभा करने के आरोप में सपा के जिलाध्यक्ष समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें तीन नामजद आरोपी हैं जबकि तीन अज्ञात हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विजय यात्रा विधानसभा क्षेत्र में घूमी थी। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ी। विजय यात्रा बिलासपुर तिराहे पर लगभग पौन घंटा रुकी रही और इस दौरान अखिलेश यादव ने सपा के नगराध्यक्ष हामिद गोल्डन के प्रतिष्ठान के सामने जनसभा में भीड़ को संबोधित किया था। जिस पर स्वार कोतवाली में तैनात एसएसआई सुभाष यादव ने कोरोन गाइडलाइन का उल्लंघन करने और बिना उचित दूरी बनाए सभा करने, बड़े-बड़े पोस्टर व बैनरों का उपयोग कर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें अनुमति का पूर्ण रूप से उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल, नगर के मोहल्ला काशीपुर निवासी सपा नगराध्यक्ष हामिद गोल्डन व गांव मिलकदुंदी निवासी रानिश को नामजद किया गया है जबकि तीन अज्ञात के नाम शामिल हैं। इनके खिलाफ धारा 171,188, 3, 51 की धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed