फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir against prd worker

अवैध खनन लदे वाहनों को अवैध वसूली कर छोड़ने का वीडियो वायरल, सीओ की जांच में भी पाई गई अवैध वसूली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
fir against prd worker
मसवासी (रामपुर)। अवैध खनन भरे ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए तैनात पीआरडी के जवान बिना रॉयल्टी खनन से भरे वाहनों को पास कराते पकड़े गए। गोपनीय तरीके से पहुंचे सीओ ने बिना रॉयल्टी मिले दोनों वाहनों को सीज कर दिया। सीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी।इसके बाद खनन अधिकारी की तहरीर पर पीआरडी जवान अमित कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध खनन व खनन भरे ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए नगर के मुख्य चौराहे मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर खनन विभाग के द्वारा पीआरडी के जवानों की तैनाती की गई है। आरोप है कि पीआरडी जवान सुविधा शुल्क लेकर अवैध खनन व बिना रॉयल्टी के वाहनों को पास कराने में लगे रहते हैं। गुरुवार को पीआरडी जवान के द्वारा अवैध वसूली कर वाहनों को पास कराने की एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से साझा की गई। वीडियो का त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने सीओ धर्म सिंह मार्छल को जांच के निर्देश दिए। जिस पर सीओ धर्म सिंह मार्छल ने रात के दो बजे गोपनीय तरीके से निगरानी टीम के नजदीक पहुंच गए। सीओ ने बिना रॉयल्टी चेक किए वाहनों को पास कराते देखा, तो पीआरडी जवानों की फटकार लगाई। सीओ ने राजस्व टीम को बुलाकर बिना रॉयल्टी मिले दो वाहनों को सीज करा मानपुर तिराहे पर खड़ा करा दिया। जबकि, पीआरडी जवानों के कारनामे की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। सीओ ने बताया की खनन भरे वाहनों से अवैध वसूली की वायरल वीडियो की जांच को गए थे। देखा कि पीआरडी जवान बिना रॉयल्टी के खनन भरे वाहनों पास करा रहे थे। वाहनों को सीज करा दिया है। निगरानी टीम में तैनात पीआरडी जवानों की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है। इसके बाद खनन की अधिकारी की रिपोर्ट पर पीआरडी जवान अमित कुमार के खिलाफ रिपोर्ट कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed