फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir against five persons

पूर्व प्रधान समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
fir against five persons
रामपुर। ग्राम मिलक सिकरौल स्थित पंचायत घर निर्माण का मामला कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने वर्तमान ग्राम प्रधान के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पटवाई पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जौलपुर के वर्तमान प्रधान जयप्रकाश ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम मिलक सिकरौल में नव निर्मित पंचायत घर सरकारी भूमि पर बन रहा है। वह 19 दिसंबर को दस बजे लिंटर डलवाने के लिए गए थे। गांव के ही पूर्व प्रधान रामजी मल, छोटे लाल, रामपाल, कृपाल और कमला देवी ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की और दीवार को तोड़ दिया। जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। अधिवक्ता असलम खां के मुताबिक न्यायिक मजिस्ट्रेट विद्या भटनागर ने पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed