फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir against 10 electric thief

बिजली विभाग ने की छापेमारी, दस के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
fir against 10 electric thief
रामपुर। बिजली विभाग की ओर से किला बिजलीघर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। स्थानीय बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों की देखरेख में हुई चेकिंग के दौरान दस लोगों के यहां बिजली का चोरी से उपभोग होता हुआ मिला। जेई ने सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

जिले में हर माह करोड़ों रुपये की बिजली चोरी हो रही है। तमाम कोशिशों के बाद भी विभाग बिजली चोरी रोकने में नाकाम है। यही वजह है जो शहर के 18 फीडर पर 80 से 95 प्रतिशत तक लाइन लॉस है। ऐसे में लाइन लॉस घटाने के लिए विभाग की ओर चेकिंग की जा रही है। शुक्रवार को किला बिजलीघर क्षेत्र में चेकिंग की गई। एसडीओ प्रदीप कुमार की देखरेख में सुबह चार बजे से हुई चेकिंग के दौरान दस घरों में बिजली का चोरी से उपभोग होता मिला। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम भीष्म कुमार ने बताया कि अवर अभियंता जयदीप मौर्य ने सभी दस लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। उन्होंने बताया कि आगे भी चेकिंग का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed