फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   few hours later set top box wil deactive

चंद घंटों बाद ‘अंकल’ का टीवी हो जाएगा डब्बा

Wed, 30 Dec 2015 11:35 PM IST
ब्यूूराे/रामपुर
ब्यूूराे/रामपुर Updated Wed, 30 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
few hours later set top box wil deactive
सिर्फ चंद घंटे के बाद ही जिले में टीवी सेट डब्बे बन जाएंगे। रामपुर में
विज्ञापन
सिर्फ चार हजार घरों तक ही सेट टॉप बाक्स पहुंच पाए हैं, जबकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ही 17 हजार घरों में सेट टॉप बाक्स लगना चाहिए। कुल मिलाकर आपरेटरों की मनमानी अब और बढ़ने लगी है।
इसका खामियाजा दर्शकों को मनोरंजक चैनलों से महरूम होकर भुगतना पड़ेगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तीसरे चरण में केबिल टीवी का डिजीटाइजेशन करने जा रहा है। इसके तहत सेट टॉप बाक्स लगाना जरूरी हो जाएगा। 31 दिसंबर के बाद बिना सेट टॉप बाक्स के लोग कोई भी चैनल नहीं देख सकेंगे।


इससे साफ है कि इसके बाद टीवी सेट डिब्बा बन जाएगा। टीवी सैट डब्बा न बने इसके लिए लोगों को सेट टॉप बाक्स लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, लेकिन सेट टॉप बाक्स की कमी ने लोगों को मनोरंजन से दूर रहने के लिए मजबूर कर दिया है। शहर में 17 हजार केबिल कनेक्शन हैं।


जहां से दो कंट्रोल रूम के माध्यम से के बिल प्रसारण कराया जाता है। एक कंट्रोल रूम के संचालक ने अपने केबिल आपरेटरों को सेट टॉप बाक्स की खेप बांट दी है। करीब चार हजार सेट टॉप बाक्स केबिल आपरेटरों के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंचाने का दावा किया जा रहा है।


वहीं दूसरी ओर दूसरे कंट्रोल रूम का काम अभी सुस्त गति से चल रहा है। यहां पर सेट टॉप बाक्स की खेप तो पहुंची है, लेकिन तकनीकी कमी के चलते सेट टाप बाक्स लगाने का काम सुस्त गति से चल रहा है। कुल मिलाकर यहां तकनीकी समस्या के साथ ही रेट को लेकर भी ऊहापोह की स्थिति उस वक्त है जब प्रशासन ने रेट की स्थिति साफ कर दी है।


कुल मिलाकर सरकारी आंकड़ों की मानें तो करीब 13 हजार घरों में टीवी 31 दिसंबर की रात 12 बजे के बाद डब्बा बन जाएंगे। कंट्रोल रूम संचालक कमाल रिजवी का कहना है कि सेट टॉप बाक्स लगाने का काम अभी चल रहा है। 31 दिसंबर की आधी रात के बाद पेई चैनलों का प्रसारण बंद करने के संकेत मिले हैं। यदि ऐसा हुआ तो घरों में टीवी डिब्बा बन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed