फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fesilities should avilable on polling booth

बूथों पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद न मिलीं तो होगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
fesilities should avilable on polling booth
रामपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर बूथों को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी कि अगर बूथों पर व्यवस्था में कोई भी कमी आई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कल्पना सिंह ने बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के सखी व पिंक बूथों गांधी शताब्दी इंटर कॉलेज बिलासपुर, प्राथमिक विद्यालय गोकुल नगरी, प्राथमिक विद्यालय लाला नंगला और मिलक विधानसभा क्षेत्र के रठौंडा स्थित पिंक व सखी मतदान बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएसए को सभी बूथों पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद मिलीं।
विज्ञापन

बीएसए ने बूथों पर मौजूद शिक्षकों को निर्देश दिए कि वह चुनाव ड्यूटी जाने से पहले पोलिंग बूथों पर समस्त व्यवस्थाएं पूरी कर जाएं, जिससे मतदान कार्मिकों को कोई परेशानी न हो। रसोइयों को परिचय पत्रों का वितरण कर दें। रसोइया चुनाव ड्यूटी पर आने वाले कार्मिकों की नाश्ते और भोजन की व्यवस्था कराएं। अगर कोई भी शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने पिंक और सहेली बूथों पर कारपेट बिछाने के साथ बूथों को गुब्बारों से सजाने और अन्य व्यवस्थाएं सुचारू करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed