{"_id":"610ae30f8ebc3ec1ac217a23","slug":"father-died-in-accident-and-child-injured-rampur-news-mbd398166558","type":"story","status":"publish","title_hn":"दढ़ियाल में सड़क हादसे में बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दढ़ियाल में सड़क हादसे में बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दढ़ियाल (रामपुर)। टांडा-बाजपुर मार्ग पर ओवरटेक के दौरान टक्कर लगने से सड़क पर गिरे बाइक सवार को चावल की बोरी लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी और घायल बेटे को उपचार के लिए टांडा सीएचसी भिजवाया।
टांडा क्षेत्र के ग्राम अलीनगर निवासी फिदा हुसैन (50) पुत्र अबरार हुसैन बुधवार को अपने पुत्र समी अहमद (18) के साथ बाइक से स्वार क्षेत्र के ग्राम बूढ़ी दढ़ियाल स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। बाइक समी अहमद चला रहा था। दोपहर करीब 12 बजे टांडा-बाजपुर मार्ग पर कोसी नदी के पुल के पास ओवरटेक करते समय उसकी बाइक को चावल की बोरियों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने पीछे से टक्कर मार दी।
बताया जाता है कि टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और बीच सड़क पर बाइक से गिरे फिदा हुसैन को पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि समी सड़क किनारे गिरने से घायल हो गया। हादसे के बाद घटना स्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे। सूचना पर टांडा कोतवाल परवेज कुमार और चौकी इंचार्ज श्रीपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहीं, घायल समी अहमद को इलाज के लिए टांडा सीएचसी भिजवाया। उधर, टक्कर के बाद भाग रहे आरोपी चालक को पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली समेत हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को त्रिवेणी चीनी मिल परिसर में खड़ा किया है।