फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   father and child died in accident

गन्ने लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
father and child died in accident
स्वार। रामपुर मार्ग पर छपर्रा गांव के सामने गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राजमिस्त्री और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन

टांडा थाना क्षेत्र के दढ़ियाल के मोहल्ला हबीबनगर निवासी साजिद (28) राजमिस्त्री का काम करते थे। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वो बाइक से अपने बेटे सुबहान(6) और पत्नी अनीसा के साथ लालपुर स्थित ससुराल से वाया स्वार होकर दढ़ियाल जा रहे थे। छपर्रा के पास पहुंचते ही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में साइड से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इस दौरान साजिद और सुबहान ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि पत्नी अनीसा गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय साजिद हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने गन्ने से लदी ट्रैक्टर -ट्रॉली कब्जे में लेली है। इस बीच घायल पत्नी को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed