फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers will stop the train today, passengers will do flower year

किसान आज रोकेंगे ट्रेन, यात्रियों पर करेंगे फूलों की वर्ष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers will stop the train today, passengers will do flower year
रामपुर। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े किसान संगठनों ने गुरुवार को देश भर में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक ट्रेन रोकने का एलान किया है। हालांकि रामपुर में भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने यात्रियों फूलों की वर्षा करने का एलान किया है। बिलासपुर में संयुक्त किसान मोर्चा ने ट्रेन रोकने का एलान किया है। किसानों के एलान के मद्देनजर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। एसपी ने भी साफ-साफ कहा है कि किसी को भी ट्रेन नहीं रोकने दी जाएगी।
विज्ञापन

किसानों ने ट्रेन रोकने का और यात्रियों पर फूलों की वर्षा करने का एलान तो कर दिया है, लेकिन वो ऐसा करेंगे कैसे, यह अभी साफ नहीं है। क्योंकि रेलवे स्टेशन पर अभी सिर्फ उन यात्रियों को ही जाने की इजाजत है जिनके पास आरक्षित टिकट है। प्लेटफार्म टिकट की बिक्री भी बंद है। रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है, जो आरक्षित टिकट देखने के बाद ही यात्रियों को जाने देती है। ऐसे में अगर किसान प्लेटफार्म पर जाने की कोशिश करेंगे तो पुलिस के साथ नोकझोंक की स्थिति पैदा हो सकती है। दूसरी स्थिति यह है कि दोपहर 12 से चार बजे से बीच कोई ऐसी ट्रेन नहीं है जिसका स्टॉपेज रामपुर में हो। ऐसे में किसान क्या करेंगे। क्या किसी नॉन स्टॉप ट्रेन को रोकने की कोशिश करेंगे। ऐसा करने पर पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। किसानों के लिए नॉन स्टॉप ट्रेन को रोकना आसान भी नहीं होगा। भाकियू के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद का कहना है कि मैं तो गाजीपुर बार्डर पर हूं। हमारे कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर जाएंगे और यात्रियों पर फूलों की वर्षा करेंगे। दोपहर 12 से चार बजे के बीच रामपुर में किसी ट्रेन का स्टॉपेज नहीं होने के सवाल पर उनका कहना है कि किसान मौके पर तय करेंगे क्या करना है। वहीं, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच अभी कोई भी ऐसी ट्रेन नहीं है जिसका स्टॉपेज रामपुर में हो। सुबह आला हजरत के जाने के बाद शाम को पांच बजे काठगोदाम शताब्दी आती है। इस दौरान मालगाड़ी और नॉन स्टॉप यात्री ट्रेनें यहां से गुजरती हैं।
विज्ञापन

किसी को भी ट्रेन रोकने की इजाजत नहीं दी जाएगी। प्लेटफार्म पर जाने के जो नियम हैं उसका पालन कराया जाएगा। रेलवे स्टेशन और सिग्लन पर पुलिस की तैनाती रहेगी। अगर किसी ने ट्रेन को रोकने की कोशिश की तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शगुन गौतम, एसपी
ट्रेनें हो सकती हैं लेट, अपडेट लेने के बाद ही घर से निकलें
रामपुर। किसानों ने गुरुवार को चार घंटे के लिए ट्रेन रोकने का एलान किया है। इस वजह से दोपहर के बाद ट्रेनें लेट हो सकती हैं। अगर गुरुवार को यात्रा करनी है तो ट्रेनों के बारे में जानकारी प्राप्त कर ही घर से निकलें, अन्यथा प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed