फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   farmers went to gazipur border

धरना स्थल से किसानों का जत्था गाजीपुर बार्डर रवाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
farmers went to gazipur border
भोट (रामपुर)। कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन का बेमियादी धरना 45वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरना स्थल से किसानों का जत्था किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए गाजीपुर बॉर्डर रवाना हुआ। इससे पहले किसानों ने धरना स्थल पर ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन कर कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कोयला टोल प्लाजा पर भाकियू से जुड़े किसान पिछले 44 दिनों से सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे हैं। रविवार को भाकियू के आह्वान पर क्षेत्र के तमाम किसान भी टोल प्लाजा पर एकत्र हुए व गाजीपुर बार्डर में चल रहे किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

इससे पहले धरना स्थल पर मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग को लेकर देश के किसान पिछले सात महीने से भी अधिक समय से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन, सरकार किसानों की परेशानी को समझ ही नहीं रही है और न हीं किसानों से वार्ता कर रही है। इसलिए जब तक तीनों कृषि कानून केन्द्र सरकार वापस नहीं लेगी, तब तक आंदोलन व धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिलाध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में किसानों का जत्था निजी वाहनों से गाजीपुर बार्डर में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने को रवाना हो गया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष इरफान हसन, तकमील अहमद, तौकीर अहमद, हाजी अकरम, शाकिर अली, अनीस अहमद, नदीम अहमद, अब्दुल मुस्तफा, महबूब, मुजफ्फर अली, मुनव्वर आलम, नूर हसन, फहीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed