{"_id":"6102f3e18ebc3ed7de1cb7d1","slug":"farmers-submitted-memorandum-to-toll-plaza-manager-rampur-news-mbd397482951","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने टोल प्लाजा प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने टोल प्लाजा प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 63 दिनों से कोयला टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान गुरुवार को भी धरने में डटे किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन टोल प्लाजा प्रबंधक को सौंपा। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन कर तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग भी की।
कृषि कानूनों के विरोध में कोयला टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना 63वें दिन भी जारी रहा। मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब ने कहा कि सरकार सिर्फ उद्योगपतियों का भला चाहती है, इसीलिए यह कृषि कानून बनाए गए हैं। तीनों कृषि कानूनों से किसानों का कोई फायदा नहीं है। इसलिए जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए जाएंगे तब तक किसान आंदोलन खत्म नहीं करेंगें। कहा कि एनएचएआई द्वारा हाइवे निर्माण के दौरान गांवो के सम्पर्क मार्ग के एप्रोच को ठीक नहीं किया गया है।हाइवे में कोयली चौराहे समेत कई स्थानों पर बड़े बड़े गड्ढे हैं, जिनमें हादसों का भय बना रहता है।
थूनापुर,पत्थरखेड़ा व मनकरा कस्बे के पास कोई कट नहीं दिया है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। भोट कस्बे में हाइवे निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा है। किसानों की समस्याओं को पांच अगस्त तक समाधान नहीं किया गया तो किसान छह अगस्त को आंदोलन की रणनीति बनाकर एनएचएआई अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करेंगे। इसके बाद किसानों ने एनएचएआई से संबंधित मांगों का ज्ञापन टोल प्लाजा प्रबंधक कुलदीप द्विवेदी को सौंपा।इस दौरान शाबिर अली, इरफान हसन, छिद्दा अली, शाकिर अली, शकील अहमद, अनीस अहमद, नदीम अहमद, जगदीप, सतनाम सिंह, अब्दुल मुस्तफा, महबूब हसन, जुम्मा, सलीम,डॉक्टर नौशाद,नाजिर,चंद्रसेन, असलम,आबिद, मोहम्मद शाहिद, सद्दाम,अब्दुल वहीद आदि मौजूद रहे ।