फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   farmers grew medicine plant

किसानों को औषधीय खेती करने के लिए उपलब्ध कराएं प्लेटफार्म : सीडीओ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
farmers grew medicine plant
रामपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि किसानों को लैमनग्रास और शतावर जैसे औषधीय खेती करने के लिए प्रेरित किया जाए। ताकि, किसानों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के साथ ही किसानों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों को समस्याएं दूर करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

विकास भवन में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने किसानों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृृषक पंजीकरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बीज प्रमाणीकरण एवं उर्वरक की उपलब्धता आदि पर समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में औषधीय खेती की फसलों जैसे लैमनग्रास व शतावर आदि फसलों की बिक्री के लिए कृृषकों को उचित प्लेटफार्म मुहैया कराया जाए, ताकि उन्हें फसल बेचने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि फसलों के साथ-साथ औषधीय पौधों को भी बढ़ावा दिया जाए, जिससे कृृषकों की आमदनी में वृद्धि हो सके। इसके लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने स्तर से प्रचार-प्रसार कराया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में उर्वरक की उपलब्धता के संबंध में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक से जानकारी प्राप्त की तथा किसानों से कहा कि जनपद में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा उपजिलाधिकारियों के माध्यम से आपूर्ति और बिक्री व्यवस्था का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक अशोक यादव, जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल, जिला गन्ना अधिकारी हेमराज सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कृृषक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed