{"_id":"5d96372c8ebc3e01702d1a0e","slug":"farmers-are-worries-due-to-rain-rampur-news-mbd324501797","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बढ़ाई किसानों की बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बढ़ाई किसानों की बेचैनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। बुधवार देर रात हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान की फसल पककर तैयार खड़ी है, ऐसे में बारिश इस फसल को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। बुधवार रात बारिश के बाद गुरुवार दिन भर तेज धूप निकलने के कारण तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि मौसम में आर्द्रता की कमी हुई है।
पिछले कई दिनों लगातार दिन में बादल छाए रहने के कारण तापमान लगातार गिर रहा था। बुधवार देर रात बारिश के बाद तापमान गिरा लेकिन, गुरुवार दिन में तेज धूप निकलने के कारण तापमान में इजाफा रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुछ दिनों पहले अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा था। गुरुवार दिन में निकली तेज धूप के कारण तापमान में भले ही कमी न हुई हो लेकिन, बारिश के बाद धूप निकलने पर भी मौसम में आर्द्रता का असर नहीं बढ़ा। गुरुवार को आर्द्रता 60 से 65 फीसदी के बीच रही, जो कि पिछले दिनों 80 फीसदी के आसपास रह रही थी। वहीं बुधवार रात हुई बारिश ने धान की फसल करने वाले किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान फसल के सही सलामत घर पहुंचने की बाट जोह रहे हैं और मौसम साफ होने पर काटने की तैयारियों में जुटे हैं। जिले में एक अक्तूबर से धान क्रय सत्र की शुरुआत भी हो चुकी है। नवरात्र समाप्त होने के बाद ही धान की फसल की कटाई में तेजी आ जाएगी।