{"_id":"611ac0338ebc3e43111dfa17","slug":"farmer-flag-hosted-at-tool-plaza-rampur-news-mbd3994476128","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर बैठे किसानों ने टोल प्लाजा पर फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर बैठे किसानों ने टोल प्लाजा पर फहराया तिरंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोट। क्षेत्र में विभिन्न विभिन्न शैक्षिक और व्यावसायिक संस्थानों और किसान संगठनों ने स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ध्वजारोहण के बाद आपसी भाईचारे व सौहार्द की अपील की गई।
कृषि कानूनों के विरोध में कोयला टोल प्लाजा पर पिछले 80 दिनों से मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरने में बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर ही ध्वजारोहण कर एक दूसरे से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। भोट थाने में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने ध्वजारोहण के बाद सभी पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। वहीं भाकियू अंबावता के वरिष्ठ राष्ठ्रीय उपाध्यक्ष हनीफ वारसी के नेतृत्व में किसानों द्वारा क्षेत्र के संकरा, खूंटाखेड़ा , लाला वाला बाग,मनकरा, भोट आदि गांवों में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। भोट स्थित भारतीय स्टेट बैंक में शाखा प्रबन्धक पंकज गौतम द्वारा ध्वजारोहण के बाद मिष्ठान वितरण किया गया। वहीं क्षेत्र के इंपैक्ट कालेज, किशनपुर पनचक्की स्थित होली चाइल्ड स्कूल, फादर आफ नेशन पब्लिक स्कूल , विकास चिल्ड्रन एकेडमी ,सैंट जैवियर पब्लिक स्कूल तथा मदरसा इस्लामिया अरबिया मदीनातुल उलूम व करीमपुर शर्की स्थित न्यू बीआर पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण किया किया।