फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   farmer fair

किसान मेले का उद्देश्य वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देना : अर्चना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
farmer fair
रामपुर। कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा में आयोजित किसान मेले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन ऑयल सीड्स योजना के अंतर्गत एक दिवसीय तिलहन मेले का आयोजन किया। इस दौरान किसानों को वैज्ञानिक खेती के बारे में बताया। साथ ही मेले के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष अर्चना गंगवार फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी/स्टालों का अवलोकन किया तथा उसके उपरांत दीप प्रज्ज्वलित किया गया। उन्होंने किसानों को जैविक खेती अपनाने पर जोर देते हुए आह्वान किया कि रासायनिक उर्वरक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। इनका अपनी फसलों में कम-से-कम प्रयोग किया जाए। कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान मेलों/गोष्ठियों का उद्देष्य वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देना है, जिसे अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। किसानों को ट्रैंच विधि से गन्ने की बुवाई करने का भी आह्वान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य टेकचंद गंगवार, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed