{"_id":"6175b5a60e03fd4b6f3d5a5f","slug":"farmer-died-due-to-heart-attack-rampur-news-mbd4072958160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्बाद फसल को देखकर किसान को आया हार्ट अटैक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्बाद फसल को देखकर किसान को आया हार्ट अटैक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद (रामपुर)। बारिश के कारण धान की फसल बर्बाद होने पर किसान को हार्टअटैक आ गया। हार्टअटैक आने पर किसान खेत में हुए जलभराव में गिर गया। किसान की डूबने के कारण मृत्यु हो गई। किसान के अचानक मौत से परिवार में मातम से छाया हुआ है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बीते दिनों में हुई बारिश के कारण धान की फसल बर्बाद होने के बाद अधिकांश किसान तनावपूर्ण स्थिति में हैं। लिहाजा, नगर शाहबाद के मोहल्ला फर्राशान निवासी रईस खां (61) की दस बीघा में धान की फसल लगी हुई थी। बारिश से धान की फसल बर्बाद हो गई। इससे किसान काफी तनावपूर्ण स्थिति में था। परिजनों के अनुसार शनिवार को रईस खां बिना बताए घर से चले गए थे।
देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर उन्हें ढूंढने के लिए परिजन इधर-उधर घूमने लगे। परिजन जब खेतों पर पहुंचे, तो उनका शव पानी में डूबा पड़ा था। परिजनों के अनुसार फसल खराब होने से रईस खां काफी तनावपूर्ण स्थिति में थे। बताया गया कि फसल को बर्बाद देखकर उनको हार्टअटैक आने के बाद खेतों में भरे पानी में गिर गए और जिससे में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। संवाद