फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   farmer die in rampur

करेंट से किसान की मौत, ग्रामीणों का हंगामा

Sun, 24 Jan 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर Updated Sun, 24 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
farmer die in rampur
भवरकी गांव में रास्ते में पड़े एचटी लाइन के तार से रविवार को एक किसान की
विज्ञापन
करेंट लगने से मौत हो गई। वह साइकिल से अपने खेत पर जा रहा था। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।


वहीं किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पटवाई थाना क्षेत्र के गांव भवरकी निवासी रोहन सिंह पेशे से किसान थे। बताया जाता है कि सुबह के समय वह साइकिल से खेत पर जा रहे थे। रास्ते में पड़े 11 हजार की लाइन टूटकर गिरी हुई थी। इस दौरान वे करेंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।


राहगीरों ने किसान को मृत अवस्था में पड़े देखा। उसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में मामले की जानकारी उनके परिवार के लोगों को दी। सूचना के बाद वह भी वहां पर पहुंच गए, जहां रोहन के शव को देखकर परिवार के लोगों ने रोना पीटना शुरू कर दिया।


मौके पर मौजूद लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत करा दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के रिश्तेदार की ओर बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed