फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fallow arogaya setu

मोबाइल फोन में होगा आरोग्य सेतु एप, तभी मिलेगा बैंक में प्रवेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
fallow arogaya setu
रामपुर। यदि आपका बैंक में कोई काम है और आपके मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप नहीं है तो बैंक में प्रवेश नहीं मिलेगा। कुछ ऐसे ही दिशा निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने जिले के सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को जारी किए हैं। उन्होंने आयकर, भारतीय जीवन बीमा निगम, उद्योग, कृषि विभाग, आबकारी अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक लोगों के फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार की ओर से आरोग्य सेतु एप लांच किया गया है, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी जिले में प्रगति नहीं हो रही है। सिर्फ 1.69 लाख लोगों ने ही फोन में यह एप डाउनलोड किया है, जो जिले की जनसंख्या के अनुरूप छह फीसदी भी नहीं है। लिहाजा, ऐसे में अब सख्ती करते हुए मुख्य विकास अधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने सभी बैंक प्रबंधकों को यह निर्देेश दिए गए हैं कि किसी भी ग्राहक को बैंक में तभी प्रवेश दिया जाए, जब उसके फोन में आरोग्य सेतु एप हो और एप उसे सुरक्षित दर्शा रहा हो। उन्होंने बैंक प्रबंधकों को कहा है कि वे अपनी अपनी शाखा में एक कर्मचारी को गेट पर ही तैनात करें, जो बैंक में आने वाले सभी लोगों के फोन में पहले एप डाउनलोड कराएगा और फिर उसे चलाने के बारे में जानकारी देगा। इस बावत ग्राहक का डाटा भी रजिस्टर में सुरक्षित किया जाएगा। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति बैंक में जाने की जिद करता है और फोन में यह एप डाउनलोड नहीं करता है तो उसे बैंक में प्रवेश न दिया जाए। बैंक अपने अपने ग्राहकों को एसएमएस के माध्यम से एप डाउनलोड करने के बारे में भी बताएं। उन्होंने सभी बैंक शाखाओं को प्रतिदिन एप डाउनलोड कराने का लक्ष्य भी दिया है। इसके साथ ही भारतीय जीवन बीमा निगम, उद्योग, कृषि, आबकारी, एआरटीओ, युवा कल्याण विभाग समेत तमाम विभागों के अधिकारियों को भी आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने के बारे निर्देश जारी किए हैं। साथ ही सभी का लक्ष्य निर्धारित करते हुए 15 जून तक लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कहा है। एप के नोडल अधिकारी जिला रोजगार एवं सहायता अधिकारी सुमति कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अब तक सिर्फ 1.69 लाख लोगों ने ही अपने फोन में यह एप डाउनलोड की है। ऐसे में सभी सहयोग करें, तो स्थिति को बेहतर किया जा सकता है। इस एप के जरिए लोगों को यह फायदा होगा कि यदि कोई उनके आसपास संक्रमित व्यक्ति है तो अलर्ट के जरिए लोगों को सावधान कर देगा। इस दौरान सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed