फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fake nursing home seel

अवैध नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत

Sun, 06 Dec 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 06 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
fake nursing home seel
शहर में बिना लाइसेंस संचालित हो रहे नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। घटना के बाद नर्सिंग होम संचालक ने परिजनों से जच्चा-बच्चा को सरकारी अस्पताल ले जाने की बात कहते हुए टरका दिया और नर्सिंग होम में ताला डाल दिया।
विज्ञापन



रविवार सुबह को जब घटना पूरे शहर में फैली तो नर्सिंग होम पर ताला लटका मिला। सीएमओ ने एसीएमओ को मौके पर भेजा। एसीएमओ ने पुलिस की मौजूदगी में नर्सिंग होम को सील कर दिया और संचालिका के खिलाफ मेडिकल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन



भोट थाना क्षेत्र के करीमपुर शर्की गांव निवासी हरिओम ने अपनी पत्नी जशोदा को प्रसव के लिए शनिवार दोपहर पुराना गंज स्थित चमन नर्सिंग होम में भर्ती कराया। प्रसव के लिए 15 हजार रुपये की फीस तय की गई। हरिओम का आरोप है कि भर्ती के करने के बाद रात में जशोदा का प्रसव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रसव के बाद जशोदा और नवजात दोनों की मौत हो गई। उन्होंने नर्सिंग होम संचालिका से कारण पूछा तो उन्होंने संतोषजनक जनाब नहीं दिया। जच्चा-बच्चा को सरकारी अस्पताल ले जाने की बात कही। इस पर हरिओम जच्चा-बच्चा को नर्सिंग होम से ले गया।


इसके बाद नर्सिंग होम संचालिका ने आनन-फानन में नर्सिंग होम में अंदर से ताला डालकर बंद कर दिया। सुबह तक नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत पूरे शहर में फैल गई। मौके पर भीड़ लगनी शुरू हो गई, लेकिन तब तक संचालिका की ओर से नर्सिंग होम को बंद कर दिया गया था।


घटना की जानकारी पर सीएमओ डा. शंकर लाल सारस्वत ने एसीएमओ डा. एमसी गर्ग को मौके पर भेजा। डा. एमसी गर्ग ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नर्सिंग होम को सील कर दिया। सील किए जाने की कार्रवाई की वीडियो रिकार्डिंग भी की गई।


पुराना गंज में अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत प्रकरण को कैबिनेट मंत्री मो. आजम खां ने भी गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि वो शनिवार रात शहर में नहीं थे। मामले की पूरी जानकारी ली जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।



उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी दो-एक नर्सिंग होम ऐसे और हैं, जो कि सपा की सरकार आने के बाद सील कर दिए गए थे। वो भी पीछे के दरवाजे से चलना शुरू हो गए हैं। उनका भी संज्ञान लेंगे और इस मामले का भी गंभीरता से संज्ञान लेंगे देखेंगे इस मामले को गलती है तो सजा मिलेगी और इंसाफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed