फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   factory worker died in accident

Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
factory worker died in accident
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात रुद्रपुर से ड्यूटी कर अपने घर जा रहे बाइक सवार एक युवक को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कनकपुर निवासी राजेंद्र कुमार सागर 30 पुत्र हरद्वारी लाल सागर सीमांत प्रदेश उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब 9:00 बजे राजेंद्र ड्यूटी कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। कोतवाली क्षेत्र में तीन पानी से खानपुर शर्मा मोड़ रोड स्थित हजरतपुर गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को रौंद दिया। जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घटना को अंजाम देने वाला चालक वाहन समेत फरार हो गया। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे लोगों ने मामले की सूचना फोन के जरिए कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह रात में ही अपने मातहतों के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवक को लहूलुहान हालत में एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के पिता हरद्वारी लाल की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक रुद्रपुर की किसी फैक्टरी में काम करता था। वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed