फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Expert will advise youngsters on careers according to their interest

युवाओं को उनकी रुचि के मुताबिक कॅरिअर संबंधी सलाह देंगे माहिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Expert will advise youngsters on careers according to their interest
रामपुर। युवाओं को कॅरियर संबंधी सलाह के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। युवाओं को घर बैठे उनके मन पसंदीदा क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए उस क्षेत्र के विशेषज्ञ सलाह देंगे। इसके लिए डिग्री और इंटर कॉलेजों में सर्वे कर युवाओं की रुचि जानी जाएगी। रुचि के हिसाब से युवाओं का अलग-अलग ग्रुप बना दिया जाएगा। इन युवाओं उनके पसंदीदा क्षेत्र में पहले सफलता हासिल कर चुके विशेषज्ञ अपनी सलाह से अवगत कराएंगे। युवाओं को विशेषज्ञों की सलाह वर्चुअली भी मिल सकती है। कुछ विशेषज्ञों को रामपुर बुलाकर उनको युवाओं से रूबरू भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन

दसवीं, बारहवीं और डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी अक्सर इस ऊहापोह में रहते हैं कि आखिर वो किस क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाएं। युवा अक्सर देखादेखी या अपने अभिभावकों के दबाव में ऐसे पाठ्यक्रमों में दाखिला ले लेते हैं, जो उनकी पसंद का नहीं होता है। ऐसे में इन युवाओं को उस क्षेत्र में उतनी सफलता नहीं मिल पाती है, जितनी वो अपने पसंदीदा क्षेत्र में हासिल कर सकते हैं। युवाओं को उनकी रुचि के क्षेत्र में कॅरियर संबंधी जानकारी देने की योजना जिला प्रशासन ने तैयार की है। इसका मकसद यह है कि युवाओं को उनके पसंदीदा क्षेत्र में कॅरियर बनाने संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना है। इस योजना के प्रथम चरण में यह सर्वे किया जाएगा कि किस युवा की कौन से क्षेत्र में रुचि है। समान रुचि वाले विद्यार्थियों का अलग-अलग ग्रुप बना दिया जाएगा। इसके उस क्षेत्र के माहिरों से संपर्क कर उनको विद्यार्थियोँ को कॅरियर से संबंधित सलाह देने का अनुरोध किया जाएगा। माहिर अपनी सलाह वर्चुअली भी दे सकते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह का कहना है कि हर विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर, आईपीएस या आईएएस ही बनना चाहता है। किसी की इच्छा कला के क्षेत्र में कॅरियर बनाने की होती है तो किसी की संगीत के क्षेत्र में। कोई चार्टर्ड एकाउंटेंट बनाना चाहता है तो कोई वैज्ञानिक। कोई सेना में जाना चाहता है कोई पुलिस में भर्ती होना चाहता है। कई ऐसे विद्यार्थी हैं जो मैनेजमेंट की पढ़ाई करना चाहता है। हर क्षेत्र में कॅरियर की अपार संभावनाएं हैं। कई बार ऐसा होता है कि विद्यार्थियों को उनकी रुचि के क्षेत्र में कॅरियर बनाने की सलाह नहीं मिल पाती है। संकोच के चलते युवा किसी से पूछ भी नहीं पाते हैं। अपने अभिभावक, रिश्तेदारों या दोस्तों के कहने पर ऐसे पाठ्यक्रमों में दाखिला ले लेते हैं, जिनमें उनकी रुचि नहीं होती है। युवाओं को ऊहापोह की इस स्थिति से निकालने के लिए यह योजना बनाई गई है। इंटर और डिग्री कॉलेजों में सर्वे का कार्य पूरा कर युवाओं को उनकी रुचि के क्षेत्र के माहिरों से रूबरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed