फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   exibhition in east west school

फैंसी ड्रेस और विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने मचाया धमाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
exibhition in east west school
रामपुर। ईस्ट वेस्ट पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस शो, आर्ट, क्राफ्ट और विज्ञान प्रदर्शनी, रंगोली व सलाद प्रतियोगिता में बच्चों ने धमाल मचा दिया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शाहबाद गेट स्थित स्कूल में प्रदर्शनी का उद्घाटन बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र ने फीता काटकर किया। विज्ञान प्रदर्शनी के वर्किंग मॉडल में छात्रा सुमय्या खान की मशीन, अर्शिया खान के वाटर लेवल इंडीकेटर, अकरम के भूकंप इंडीकेटर तथा ऐमन अली के द्वारा बनाए गए एलीवेटर के माडल को अतिथियों और शिक्षकों ने काफी सराहा। रेन इंडीकेटर कायनात द्वारा बनाया गया। इसके अतिरिक्त पावर बैंक, किडनी का वर्किंग मॉडल, आर्ट क्राफ्ट प्रर्दशनी में ताजमहल, इंडिया गेट, और ऐफिल टावर भी बच्चों ने बनाए। फैंसी ड्रेस शो, रानी लक्ष्मी बाई, भगत सिंह, मिस यूनिवर्स, सैन्टा क्लाज, सोलजर आदि के रूप में सजे बच्चों को पसंद किया गया। बच्चों द्वारा वोट फॉर वेटर इंडिया की थीम पर रंगोली बनाई। मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा प्रदर्शित मॉडल, रंगोली, तथा अन्य कार्यकलापों की प्रशंसा की। खलील अहमद, रमेश बाबू, मुजफ्फर उल्ला खां, मुबश्शिर अली,जमीर रिजवी आदि मौजूद रहे। प्रबन्धक अनवार उल्लाह खां एवं प्रधानाचार्या निलोफर खान ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed