फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ex mp jayprada not reached in court

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट नहीं पहुंची जयाप्रदा, कोर्ट ने फिर जारी किया समन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
ex mp jayprada not reached in court
रामपुर। पूर्व सांसद और सिने अभिनेत्री जयाप्रदा नाहटा साल 2019 में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ीं थीं। इस दौरान उनके खिलाफ केमरी थाने में आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है, जिसमें शुक्रवार को तारीख थी। लेकिन, पूर्व सांसद जयाप्रदा कोर्ट नहीं पहुंचीं। इस पर कोर्ट ने पूर्व सांसद को पुन: समन जारी करते हुए मामले में अगली तारीख 22 नवंबर तय की है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद जयाप्रदा नाहटा के खिलाफ साल 2019 में चुनाव प्रचार के दौरान केमरी थाना क्षेत्र पूर्व सांसद जयाप्रदा का एक वीडियो वायरल हुआ था। आरोप था कि वीडियो में पूर्व सांसद जयाप्रदा द्वारा सपा सांसद आजम खां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जिसको आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी ने संज्ञान ले लिया था। वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी कुलदीप भटनागर ने इस मामले में केमरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। अब यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। लेकिन, अभी तक पूर्व सांसद जयाप्रदा नाहटा न तो किसी तारीख पर पहुंचीं और न ही जमानत कराई है। जबकि कोर्ट द्वारा पूर्व सांसद को कोर्ट में उपस्थित में होने को लेकर कई बार पत्र भेजे गए हैं। इस मामले में शुक्रवार को कोर्ट में तारीख थी। लेकिन, शुक्रवार को भी पूर्व सांसद जयाप्रदा न तो कोर्ट पहुंचीं और न ही उनकी ओर कोई अधिवक्ता उपस्थित हुए। जिस पर कोर्ट ने जयाप्रदा को पुन: समन जारी करते हुए मामले में अगली तारीख 22 नवंबर तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed