फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ex minister naved mia told that down fall of azajm start

लोकसभा उपचुनाव में हार से आजम खां का राजनीतिक पतन शुरू : नवेद मियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
ex minister naved mia told that down fall of  azajm start
रामपुर। पूर्व राज्यमंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी की जीत पर कहा कि अब आजम खां और उनके परिवार का राजनीतिक पतन शुरू हो गया है। उन्होंने जीत पर भाजपा प्रत्याशी को बधाई भी दी।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि घनश्याम सिंह लोधी के सांसद बनने से जिले के विकास को गति मिलेगी और भाईचारे का माहौल कायम होगा। जिले के मतदाताओं ने सोच समझकर सही फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि आजम खां द्वारा लगातार ऐसी तकरीरें की जा रही थीं, जिससे समाज में बंटवारा हो और सांप्रदायिक माहौल बनाकर चुनाव जीता जा सके। लेकिन, हर धर्म के मतदाताओं ने एकजुट होकर आजम खां के मंसूबों को फेल कर दिया। आजम खां ने इस चुनाव में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया उससे भी लोगों में सपा प्रत्याशी के प्रति नाराजगी पैदा हुई। अब यह साबित हो गया कि अवाम अपने फैसले खुद लेने में सक्षम है। अब आजम खां और उनके परिवार का राजनीतिक पतन शुरु हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed